सिमडेगा: प्रखंड कार्यालय सभागार में जिला उद्योग केंद्र ने उद्यम पंजीकरण के लिए जागरूकता शिविर का किया आयोजन
जिला उद्योग केंद्र सिमडेगा की ओर से सिमडेगा प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को दिन के 11:00 बजे उद्यम रजिस्ट्रेशन को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया। मौके पर उद्योग महाप्रबंधक के द्वारा उपस्थित लोगों को उद्यम रजिस्ट्रेशन के लाभ एवं लघु एवं सूक्ष्म उद्योग मंत्रालय की ओर से मिलने वाले लाभ आदि चीजों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।