सिमडेगा: तामड़ा डांड़गुरडा गांव में राशन डीलर ने बिना केवाईसी के लाभुकों को दिया राशन, पब्लिक ऐप की खबर का हुआ असर
सिमडेगा सदर प्रखंड अंतर्गत ताम्र पंचायत के डांड़गुरडा गांव में केवाईसी का हवाला देकर राशन नहीं देने का मामला पब्लिक एप में चलाया गया था। जिसके बाद राशन डीलर के द्वारा मंगलवार को 10:00 बजे सभी लाभों को राशन दिया गया, हालांकि इस मामले में अंचल अधिकारी ने कहा है कि यह खुद जाकर जांच करते हुए डीसी को रिपोर्ट देंगे।