सिमडेगा: पूर्व मंत्री का प्रशासन पर आरोप, खनन में मनमानी का आरोप लगाया
झारखंड के पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने खनन मामले को लेकर सिमडेगा जिला प्रशासन पर मंगलवार को 9बजे कई सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। एनोस एक्का ने कहा कि सिमडेगा के बांसजोर में बड़े पैमाने पर पत्थर का उत्खनन हो रहा है। लेकिन यहां से पत्थर का खनन कर अवैध रूप से ओडिसा भेजा जा रहा है। फिर ओडिसा से उसी पत्थर का चिप्स कटिंग कर अवैध रूप से झारखंड लाया जा रहा है।