सिमडेगा: प्रखंड कार्यालय सभागार में उप विकास आयुक्त ने मनरेगा योजना को लेकर समीक्षा बैठक की
सिमडेगा प्रखंड कार्यालय सभागार में उप विकास आयुक्त संदीप कुमार दोराईबुरु के द्वारा सभी पंचायत सचिव ,रोजगार एवं मुखिया के साथ मनरेगा योजना को लेकर बैठक की। मंगलवार को 11:30 बजे आयोजित बैठक में उन्होंने प्रखंड की मनरेगा की दयनीय स्थिति को देखते हुए नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी लोगों को कार्य में तेजी लाते हुए अधिक से अधिक लोगों को मनरेगा का लाभ देने कहा।