चौसा: चौसा-कोचस मार्ग पर दो बाइकों की भीषण टक्कर, एक गंभीर रूप से घायल
Chausa, Buxar | Sep 8, 2026 चौसा चौसा-कोचस मुख्य मार्ग पर मोहनपुरवा गांव के समीप मंगलवार की देर दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान कोरानसराय थाना क्षेत्र के निरंजनपुर गांव निवासी 52 वर्षीय अविनाश पासवान के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अविनाश बाइक से राजपुर की ओर से चौसा आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहा एक युवक गलत दिशा मे था।