चौसा: बक्सर में गंगा स्वच्छता को लेकर कड़ी मॉनिटरिंग, डीएम ने दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
Chausa, Buxar | Aug 17, 2026 बक्सर जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत गंगा नदी और घाटों की स्वच्छता, रख-रखाव, प्रदूषण रोकथाम तथा जन-जागरूकता कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। डीएम ने निर्देश दिया कि जिले के सभी प्रमुख गंगा घाटों पर नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।