इमामगंज: इमामगंज पीएचसी डॉक्टर पर पैसे लेने का आरोप, कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीण नाराज
Imamganj, Gaya | Aug 20, 2026 गया जिले के इमामगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित डॉक्टर डॉ. गुलजार अहमद पर पैसे लेने का आरोप लगा है। आरोप से जुड़ा वीडियो करीब दो महीने पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। ग्रामीणों का आरोप है कि वीडियो वायरल होने के बावजूद अब तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।