अशोक नगर: अशोकनगर के युवा संगम में 193 युवाओं का चयन, 144 को मौके पर मिले ऑफर लेटर
अशोकनगर में युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए शुक्रवार को दोपहर 2 बजे युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर साकेत मालवीय के मुख्य आतिथ्य में नेहरू महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 268 युवाओं ने पंजीयन कराया। 8 निजी कंपनियों ने साक्षात्कार के बाद 193 युवाओं का प्रारंभिक चयन किया, जबकि 144 युवाओं को मौके पर ही ऑफर लेटर सौंपे गए।