Public App Logo
Profile Picture

Just Muzaffarpur News

@justmuzaffarpur
324Followers
0Following
नगालैंड आर्म्स लाइसेंस मामले में कांटी के अली असगर का लाइसेंस सस्पेंड! 2022 में सरेंडर के दावे के बावजूद 2023 में कैसे हुआ रिन्यूअल?
महिला JE से दिनदहाड़े चेन झपटमारी, बाइक सवार बदमाश फरार

पूरी खबर कमेंट बॉक्स में पढ़ें
गोविंद हत्याकांड की जांच तेज, 3 लोगों को पूछताछ का नोटिस; 100 सवालों की सूची तैयार

पूरी खबर कमेंट बॉक्स में पढ़ें
मुजफ्फरपुर में बागमती उफान पर, जमालपुर कोदई में सड़क नदी में समाई; कई गांवों का संपर्क बाधित

पूरी खबर कमेंट बॉक्स में पढ़ें
मोबाइल चोरी के विवाद में हाईवोल्टेज ड्रामा! 
मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, देने लगा कूदने की धमकी
बंधक बनाकर नाबालिग बच्ची से कराया जा रहा था गंदा धंधा अंतरजिला गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 बच्चियां रेस्क्यू!
दिनांक:-24.09.2026
दिन: गुरुवार 
 माँ जगत जननी, माँ बगलामुखी के दरबार से, रात्रि श्रृंगार का दर्शन करें।
 माँ की कृपा हमेशा हम सभी पर बनी रहे।
ॐ ह्लीं बगलामुखी सर्व दुष्टानां वाचं मुखं पदं स्तम्भय जिह्वां कीलयं बुद्धिं विनाशय ह्रीं ॐ स्वाहा। 🙏🚩
माँ बगलामुखी पीताम्बरी सिद्धि पीठ मुजफ्फरपुर बिहार।
28 सितंबर को मुजफ्फरपुर में स्वर्ण समाज संघर्ष मोर्चा का विशाल जन आक्रोश मार्च! आरक्षण समीक्षा और एट्रोसिटी एक्ट वापस लेने की मांग!
मुजफ्फरपुर में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त, स्कूल-कॉलेज और बाजारों में बढ़ेगी निगरानी

पूरी खबर कमेंट बॉक्स में पढ़ें
जूरन छपरा में बाइक और ऑटो की जोरदार टक्कर! हादसे के बाद सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा
युवती से छेड़खानी का विरोध करने पर हमला: पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही युवती को 15-20 दिनों से कर रहा था परेशान, घर पहुंचकर चाकू से सिर पर किया वार

पूरी खबर कमेंट में पढ़ें
बिहार की बाढ़ के बीच पहुँचे मदद करने बॉलीवुड अभिनेता Sonu Sood
प्रशांत तिवारी एशियन गेम्स में कुराश के टेक्निकल ऑफिशियल नियुक्त

पटना। बिहार के कुराश खेल के लिए गौरव का क्षण है। एमेच्योर कुराश एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव एवं इंटरनेशनल थ्री-स्टार कुराश रेफरी प्रशांत तिवारी को जापान के नागोया में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स में कुराश प्रतियोगिता के लिए निर्णायक (टेक्निकल ऑफिशियल) नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति इंटरनेशनल कुराश संघ के तकनीकी निदेशक रवि कपूर की अनुशंसा पर ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) द्वारा की गई है। प्रशांत तिवारी बिहार के पहले रेफरी हैं, जिन्हें एशिया के प्रमुख खेल आयोजनों में शामिल एशियन गेम्स की कुराश प्रतियोगिता में टेक्निकल ऑफिशियल की जिम्मेदारी मिली है।

एशियन गेम्स में भारतीय कुराश दल की यह लगातार तीसरी सहभागिता होगी। इस बार भारत की ओर से तीन पुरुष और तीन महिला खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इससे पहले वर्ष 2018 के एशियन गेम्स में भारत के दो कुराश खिलाड़ियों ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया था।

प्रशांत तिवारी की नियुक्ति को बिहार में कुराश खेल के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। वे प्रदेश के एकमात्र रेफरी हैं, जिन्हें एशियन गेम्स में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस उपलब्धि पर प्रदेश संघ के अध्यक्ष अजय निषाद, संरक्षक रमा निषाद, कोषाध्यक्ष प्रणव भूषण, संयुक्त सचिव सौरभ, अतुल स्वरूप, रितिक पटेल, मुकेश सिंह सहित संघ के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रशांत तिवारी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
स्कूल जा रही दो छात्राओं पर ब्लेड से हमला, पुलिस ने शुरू की जांच

पूरी खबर कमेंट बॉक्स में पढ़ें
मुजफ्फरपुर में माइक्रो फाइनेंस लूटकांड के 5 दोषियों को उम्रकैद, ढाई-ढाई लाख का जुर्माना

पूरी खबर कमेंट बॉक्स में पढ़ें
बाबा बनवारी नाथ डे-नाइट ऑल इंडिया वॉलीबॉल टूर्नामेंट का सीजन-4 होगा 2 और 3 नवंबर को।

मुजफ्फरपुर। बाबा बनवारी नाथ डे-नाइट ऑल इंडिया वॉलीबॉल टूर्नामेंट सीजन-4 का आयोजन आगामी 2 और 3 नवंबर को बाबा बनवारी नाथ मठ, मनिका, मुशहरी में किया जाएगा। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में बिहार समेत देश के विभिन्न राज्यों की कुल 12 से 14 टीमें हिस्सा लेंगी।
आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और हरियाणा सहित अन्य राज्यों की टीमें भाग लेंगी। मुकाबले दिन और रात दोनों समय खेले जाएंगे, जिससे दर्शकों को लगातार रोमांचक वॉलीबॉल मुकाबले देखने को मिलेंगे।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए आकर्षक पुरस्कार राशि रखी गई है। विजेता टीम को 51 हजार रुपये, उपविजेता को 25 हजार रुपये तथा तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 15 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

प्रतियोगिता का आयोजन नवयुवक संघ, मनिका की देखरेख में किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए रोबिन्स कुमार, कुणाल कुमार, राजा कुमार, विनीत प्रकाश, बबलू पांडे, अंकुश कुमार, राहुल कुमार, प्रफुल्ल कुमार और आशु कुमार सहित आयोजन समिति के सदस्य तैयारियों में जुटे हैं।

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के सभी प्रमुख मुकाबलों का लाइव प्रसारण YouTube के NYS Manika चैनल तथा Facebook पर Just Muzaffarpur पेज के माध्यम से किया जाएगा, ताकि मैदान तक नहीं पहुंच पाने वाले खेलप्रेमी भी मुकाबलों का सीधा आनंद ले सकें।

इस संबंध में जानकारी आयोजन सचिव रोबिन्स कुमार और आयोजन उप सचिव राजा कुमार ने दी। आयोजकों ने क्षेत्र के खेलप्रेमियों से प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।
मुजफ्फरपुर के प्रसिद्ध ‘बाबा की दुकान लहठी भंडार’ को मिला BIB Pride of India Award 2026

मुजफ्फरपुर के इस्लामपुर स्थित प्रसिद्ध ‘बाबा की दुकान लहठी भंडार’ के संचालक मिराज गौरी और रियाज गौरी को लहठी एवं पारंपरिक हस्तशिल्प के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘BIB Pride of India Award 2026’ से सम्मानित किया गया। पटना में आयोजित सम्मान समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान के हाथों दोनों भाइयों को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।

मुजफ्फरपुर की पारंपरिक लहठी को देशभर में पहचान दिलाने और इस कला को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में ‘बाबा की दुकान लहठी भंडार’ लगातार अपनी पहचान बना रहा है। इस सम्मान को लेकर मिराज गौरी और रियाज गौरी ने खुशी जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए ही नहीं, बल्कि मुजफ्फरपुर की समृद्ध लहठी कला और इससे जुड़े कारीगरों के लिए भी गर्व का विषय है।

इस सम्मान के बाद स्थानीय स्तर पर भी लोगों ने खुशी जताई है। माना जा रहा है कि ऐसे सम्मान से बिहार की पारंपरिक लहठी कला को व्यापक पहचान मिलने के साथ-साथ इस क्षेत्र से जुड़े कारीगरों और कारोबारियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

बाबा की दुकान लहठी भंडार, इस्लामपुर, मुजफ्फरपुर अपनी पारंपरिक लहठी और स्थानीय विरासत से जुड़ी कला के लिए लंबे समय से लोगों के बीच पहचान रखता है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=विज्ञापन nis:value=विज्ञापन nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ad nis:value=Ad nis:enabled=true nis:link/>
एयर फ्रायर में बनी लिट्टी और समोसे का लाइव स्वाद! मुजफ्फरपुर में 'फिलिप्स होम एप्लाइंसेज' का भव्य डीलर मीट
सोशल मीडिया पर MLC बंशीधर बृजवासी को धमकी, काजीमोहम्मदपुर थाने में FIR दर्ज

पूरी खबर कमेंट बॉक्स में पढ़ें
मसाज सेंटर के नाम पर गंदा धंधा! कंपनी बाग में पुलिस छापेमारी में संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में!
चलती ट्रेन में बिना टिकट महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा! चेकिंग स्टाफ को फंसाने की साजिश... सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो!

दानापुर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन जाने वाली ट्रेन संख्या 12792 में टिकट चेकिंग के दौरान एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि 17 सितंबर को बिना टिकट यात्रा कर रही एक महिला यात्री से जब टीटीई और चेकिंग स्टाफ ने टिकट बनाने को कहा, तो उसने गलत आरोप लगाकर कर्मचारियों को धमकाना शुरू कर दिया।
बताया जा रहा है कि स्थिति की गंभीरता और रेलवे की छवि खराब करने के षड्यंत्र को भांपते हुए चेकिंग स्टाफ ने समझदारी दिखाई और तुरंत मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर दी। वायरल दावे के मुताबिक, महिला ने रेल कर्मियों को झूठे केस में फंसाने की नीयत से खुद ही अपने कपड़े फाड़कर हंगामा खड़ा करने की कोशिश की। चेकिंग स्टाफ की तत्परता और वीडियो सबूत की वजह से बड़ा विवाद होने से बच गया।

[डिस्क्लेमर / Caution]:
'जस्ट मुजफ्फरपुर न्यूज़' सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो/रील की सत्यता, दावे और प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=trainviralvideo nis:value=TrainViralVideo nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=indianrailways nis:value=IndianRailways nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=danapur nis:value=Danapur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreel nis:value=ViralReel nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=railwaynews nis:value=RailwayNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=justmuzaffarpurnews nis:value=JustMuzaffarpurNews nis:enabled=true nis:link/>
छुट्टी पर घर आए मर्चेंट नेवी जवान पर चली गोली! बंधक बने दोस्त को बचाने पहुंचे तो जांघ में मारी गोली
मुजफ्फरपुर में मजदूर की बेरहमी से ह'त्या, आंखें फोड़ीं; पत्नी और दो बच्चे लापता

पूरी खबर कमेंट बॉक्स में पढ़ें
जस्ट मुजफ्फरपुर न्यूज़ की टीम हर वार्ड में रविवार के दिन इस कैंप को करने का प्रयास करेगी। जिसकी शुरुआत वार्ड 21 से की जा रही है। इसके लिए इस वार्ड के पार्षद के पी पप्पू जी का हम आभार प्रकट करते हैं। इस कैंप में मुफ्त कैल्शियम जांच, 10 रुपए में शुगर की जांच के अलावा बाजार से 70-80% तक सस्ते दर पर अन्य जांच पैकेज भी उपलब्ध रहेंगे। 

अगर इस कैंप को कोई भी व्यक्ति अपने मोहल्ले, संस्था, वार्ड में लगवाना चाहे तो जस्ट मुजफ्फरपुर की टीम से संपर्क कर सकते हैं। हम हर रविवार को इस कैंप को लगाएंगे और साथ ही वार्ड की बातों पर चर्चा भी होगी।

संपर्क सूत्र - 9471888883
दिनांक:-17.09.2026
दिन: गुरुवार 
 माँ जगत जननी, माँ बगलामुखी के दरबार से, रात्रि श्रृंगार का दर्शन करें।
 माँ की कृपा हमेशा हम सभी पर बनी रहे।
ॐ ह्लीं बगलामुखी सर्व दुष्टानां वाचं मुखं पदं स्तम्भय जिह्वां कीलयं बुद्धिं विनाशय ह्रीं ॐ स्वाहा। 🙏🚩
माँ बगलामुखी पीताम्बरी सिद्धि पीठ मुजफ्फरपुर बिहार।