प्रतापगढ़: एटीएल ग्राउंड में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शामिल होने आई आधा दर्जन महिलाएं चेन स्नेचिंग का शिकार हुईं
एटीएल ग्राउंड में मंगलवार शाम 4 बजे आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शामिल होने आई आधा दर्जन महिलाएं चेन स्नेचिंग का शिकार हो गई। चेन स्नेचिंग की शिकार हुई शीला देवी ,ज्योति देवी ,कर्मा देवी ,उर्मिला ,आशा वर्मा ,उर्मिला समेत आधा दर्जन महिलाओं ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। स्नैचिंग की शिकार हुई महिलाएं शादी समारोह में रोती नजर आई।