प्रतापगढ़: एटीएल ग्राउंड में अव्यवस्थाओं के बीच संपन्न हुआ सामूहिक विवाह, खाने के लिए हुई मारपीट, पुलिसकर्मियों ने बांटे दोने पत्तल
शहर के एटीएल ग्राउंड में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के दौरान जमकर अव्यवस्था दिखाई दी। खाने के स्टॉल पर भोजन के लिए मारपीट हुई । जिसके बाद पुलिसकर्मीयो द्वारा लाइन में लगवाकर दोना पत्तल बांटना पड़ा। इस दौरान पुलिस कर्मियों से भी दोना पत्तल छिनने की होड़ दिखाई दी। मंगलवार शाम 6:00 बजे समाज कल्याण अधिकारी ने बताया की 413 जोडी का विवाह और निकाह संपन्न।