प्रतापगढ़: अंतू इलाके के पतुलकी गांव के युवक को गोली मारने के मामले में केस दर्ज, जांच शुरू
अंतू इलाके के पतुलकी गांव के आदिल को गोली मारे जाने के मामले में अंतू पुलिस को 4 नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।थानाध्यक्ष आनंदपाल सिंह ने मंगलवार शाम 5.30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि मामले में केस दर्ज आगे की कार्यवाही जारी है। उन्होंने बताया की गोली मारे जाने की घटना सन्दिग्ध प्रतीत हो रही है।