गुलाबगंज: काशी से प्रारंभ हुई संत रविदास की समरसता कलश यात्रा पहुंची विदिशा,गुलाबगंज के लिए हुई रवाना 3 दिन रहेगी विधानसभा मे
जुलाई माह में काशी प्रारंभ हुई समरसता कलश यात्रा जो संत रविदास जी के वचनों को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रही है का प्रारंभ हुआ था जो देश के अलग-अलग हिस्सों में भ्रमण करते हुए गुरुवार शाम 5 बजे विदिशा जिला मुख्यालय पर पहुंची, रेस्टोरेंट विदिशा और कुरवाई के विधायक मुकेश टंडन और हरी सिंह सप्रे के अलावा भाजपा के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।