नारासन: जैनपुर झंझेडी गांव से पुलिस ने फरार चल रहे एक वारंटी को किया गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट के मामले में था फरार
रुड़की की मंगलौर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फरार चल रहे जैनपुर झंझेडी गांव निवासी अजय पुत्र अनिल नाम के वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। अजय पोक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस अजय की तलाश कर रही थी। लेकिन अजय शातिर किस्म का अपराधी है। जो बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा था। जिसके बाद पुलिस ने अजय को गिरफ्तार कर लिया है।