नारासन: मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में पांच युवकों को शराब के नशे में वाहन चलाना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार और सिखाया सबक
रुड़की की ट्रैफिक पुलिस ने शराब के नशे में हुड़दंग बचाते हुए वाहन चलाने वाले हरियाणा निवासी पांच युवकों को गिरफ्तार कर सबक सिखा दिया है। साथ ही पुलिस ने उनके वाहन को भी सीज कर दिया है। हरियाणा निवासी 5 युवक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए हाईवे पर हुड़दंग मचा रहे थे। पुलिस ने उनका पीछा किया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर सबक सिखा दिया है।