नारासन: मंगलौर के पास पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को किया गिरफ्तार, बरामद हुआ एक देसी तमंचा और एक जिंदा कारतूस
रुड़की की मंगलौर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस के द्वारा मंगलौर के पास से देवबंद निवासी गौरव पुत्र ऋषिपाल नाम के एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद कर लिया है। गौरव देवबंद कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर भी है। पुलिस के द्वारा गौरव के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।