नारासन: खजूरी गांव से पुलिस ने फरार चल रहे एक आरोपी को किया गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट के तहत चल रहा था फरार
रुड़की की झबरेड़ा थाना पुलिस ने फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के चलते खजूरी का निवासी अमजद पुत्र ईबरार नाम के फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अमजद पोक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस अमजद की तलाश कर रही थी। लेकिन अमजद पुलिस के हाथ नहीं लग रहा था। जिसके बाद पुलिस ने अमजद को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया है।