गुमला: तीन युवकों के साथ मारपीट, सिर फोड़ा; पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी
Gumla, Gumla | Sep 11, 2026 गुमला थाना क्षेत्र के वृंदा पंचायत अंतर्गत बहवार टोली गांव निवासी प्रमोद उरांव ने गुमला थाना में आवेदन देकर तीन युवकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। आवेदन में प्रमोद ने बताया कि गुरुवार को वह अम्बेराडीह गया था। उसके साथ मुकेश गोप और अरविंद गोप भी थे। तभी सिसई टेंगरा के तीन युवक आए और उनके साथ जमकर मारपीट कर घायल कर दिया।