मुंशीगंज चौराहे पर स्कॉर्पियो सवार दबंगों का तांडव, व्यापारी से मारपीट के बाद गाड़ी छोड़कर भागे
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के मुंशीगंज चौराहे पर बुधवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब स्कॉर्पियो सवार कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश और भूमि विवाद को लेकर एक व्यापारी के साथ कथित रूप से मारपीट कर दी। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस के पहुंचते ही आरोपित स्कॉर्पियो छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने वाहन को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित व्यापारी की ओर से भदोखर थाने में दी गई तहरीर के अनुसार, हेमा गुप्ता निवासी मुंशीगंज का पुत्र आशुतोष गुप्ता दुकान बंद कर रात करीब 9:15 बजे घर जा रहा था। रास्ते में वह ठेले पर पानी के बताशे खाने के लिए रुका था। आरोप है कि इसी दौरान पुरानी रंजिश एवं भूमि विवाद को लेकर अभय गुप्ता पुत्र अनिल कुमार गुप्ता अपने साथियों रवि सिंह, अंकित सिंह तथा कुछ अज्ञात लोगों के साथ महिंद्रा स�