ओबरा: पांडू नदी में डूबने से छात्र की मौत, स्कूल से घर लौटने के बाद नहाने गया था
सोनभद्र के कोन कस्बे में स्थित पांडू नदी में डूबने से आठ वर्षीय छात्र शौर्य कुमार की मौत हो गई। शौर्य हरिजन बस्ती का रहने वाला था। यह घटना सोमवार को कोन कस्बे में पुलिया के पास हुई, जब शौर्य नदी में नहाने गया था।परिजनों ने बताया कि शौर्य कुमार सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा दो का छात्र था।