Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

चंबा | ग्राम पंचायत खरल के मल्ला और लोहनी गांव में स्कूल जा रहे बच्चों के सामने आया रीछ, बड़ा हादसा टला सलूणी उपमंडल की ग्राम पंचायत खरल के अंतर्गत आने वाले मल्ला और लोहनी गांव में आज सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्कूल जा रहे छोटे बच्चों का सामना अचानक एक रीछ (भालू) से हो गया। रीछ को सामने देखकर बच्चे घबरा गए और चीख-पुकार मच गई। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और स्कूल के अध्यापक तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों की मौजूदगी और शोर-शराबे के चलते रीछ जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों और शिक्षकों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों के अनुसार, बच्चे प्रतिदिन की तरह सुबह स्कूल जा रहे थे, तभी रास्ते में अचानक रीछ दिखाई दिया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। अभिभावक बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और उन्हें अकेले स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से तुरंत प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि आबादी के आसपास जंगली जानवरों की बढ़ती आवाजाही से स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों की जान को खतरा बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और रीछ को आबादी से दूर सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। ✍️ सुनील पहाड़ी | पहाड़ी न्यूज़ Suneel Pahadi Pahadi News #Chamba #Salooni #KharalPanchayat #Malla #Lohni #BearAlert #Wildlife #ForestDepartment #SchoolChildren #BreakingNews #HimachalPradesh #PahadiNews #SunilPahadi #ViralNews #LocalNews #SafetyFirst #HimachalNews #ChambaNews #SalooniNews #BearEncounter

Chamba, Chamba | Jul 11, 2026

MORE NEWS

समाधान समारोह 2026, विशेष लोक अदालतों के माध्यम से होगा मामलों का त्वरित निपटारा

चम्बा 13 जुलाई मुकेश कुमार (गोल्डी)

सचिव, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण चम्बा एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एकांश कपिल ने जानकारी देते हुए बताया कि आम नागरिकों को सुलभ और शीघ्र न्याय प्रदान करने के उद्देश्य से सर्वोच्च न्यायालय द्वारा “समाधान समारोह 2026” का शुभारंभ किया गया है। इस विशेष अभियान के तहत विभिन्न प्रकार के लंबित मामलों का निपटारा आपसी सहमति, संवाद और मध्यस्थता के माध्यम से किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को सर्वोच्च न्यायालय परिसर में विशेष लोक अदालतों का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत 21 अप्रैल 2026 से ही हो चुकी है, जिसके अंतर्गत देशभर में राज्य, जिला, तालुका और उच्च न्यायालय स्तर पर विधिक सेवा प्राधिकरणों एवं समितियों के तहत स्थापित मध्यस्थता केंद्रों में सुलह एवं मध्यस्थता बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।

इन बैठकों में प्रशिक्षित मध्यस्थ और विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी पक्षकारों के बीच आपसी सहमति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। पक्षकार इन बैठकों में व्यक्तिगत रूप से या वर्चुअल माध्यम से भी भाग ले सकते हैं, जिससे अधिक से अधिक लोगों को इस सुविधा का लाभ मिल सके।

एकांश कपिल ने अधिवक्ताओं और संबंधित पक्षकारों से अपील की है कि वे इस विशेष अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और अपने लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के लिए आगे आएं। उन्होंने बताया कि मामलों को विशेष लोक अदालत 2026 में शामिल करने के लिए एक सरल गूगल फॉर्म सर्वोच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक पक्षकार निर्धारित लिंक के माध्यम से 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि किसी भी सहायता या जानकारी के लिए वन स्टॉप सेंटर के दूरभाष नंबर 011-23115652 और 011-23116464 पर संपर्क किया जा सकता है, जबकि अतिरिक्त जानकारी के लिए सीआरपी निदेशक से 011-23116465 पर संपर्क किया जा सकता है।

समाधान समारोह 2026, विशेष लोक अदालतों के माध्यम से होगा मामलों का त्वरित निपटारा चम्बा 13 जुलाई मुकेश कुमार (गोल्डी) सचिव, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण चम्बा एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एकांश कपिल ने जानकारी देते हुए बताया कि आम नागरिकों को सुलभ और शीघ्र न्याय प्रदान करने के उद्देश्य से सर्वोच्च न्यायालय द्वारा “समाधान समारोह 2026” का शुभारंभ किया गया है। इस विशेष अभियान के तहत विभिन्न प्रकार के लंबित मामलों का निपटारा आपसी सहमति, संवाद और मध्यस्थता के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को सर्वोच्च न्यायालय परिसर में विशेष लोक अदालतों का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत 21 अप्रैल 2026 से ही हो चुकी है, जिसके अंतर्गत देशभर में राज्य, जिला, तालुका और उच्च न्यायालय स्तर पर विधिक सेवा प्राधिकरणों एवं समितियों के तहत स्थापित मध्यस्थता केंद्रों में सुलह एवं मध्यस्थता बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इन बैठकों में प्रशिक्षित मध्यस्थ और विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी पक्षकारों के बीच आपसी सहमति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। पक्षकार इन बैठकों में व्यक्तिगत रूप से या वर्चुअल माध्यम से भी भाग ले सकते हैं, जिससे अधिक से अधिक लोगों को इस सुविधा का लाभ मिल सके। एकांश कपिल ने अधिवक्ताओं और संबंधित पक्षकारों से अपील की है कि वे इस विशेष अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और अपने लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के लिए आगे आएं। उन्होंने बताया कि मामलों को विशेष लोक अदालत 2026 में शामिल करने के लिए एक सरल गूगल फॉर्म सर्वोच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक पक्षकार निर्धारित लिंक के माध्यम से 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि किसी भी सहायता या जानकारी के लिए वन स्टॉप सेंटर के दूरभाष नंबर 011-23115652 और 011-23116464 पर संपर्क किया जा सकता है, जबकि अतिरिक्त जानकारी के लिए सीआरपी निदेशक से 011-23116465 पर संपर्क किया जा सकता है।

Chamba, Chamba | Jul 13, 2026

भाजपा नेता जय सिंह ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ हमला बोला।

भाजपा नेता जय सिंह ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ हमला बोला।

Chamba, Chamba | Jul 13, 2026

चम्बा लाइव :- ABVP ने ADC को सौंपा ज्ञापन, कॉलेज को बंद करने को लेकर

चम्बा लाइव :- ABVP ने ADC को सौंपा ज्ञापन, कॉलेज को बंद करने को लेकर

Chamba, Chamba | Jul 13, 2026

जय सिंह फिर भड़के सरकार पर 👉लाइव

जय सिंह फिर भड़के सरकार पर 👉लाइव

Chamba, Chamba | Jul 13, 2026

सलूणी BDC चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के शपथ ग्रहण से स्थनीय विधायक डी.एस. ठाकुर की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं का महामंथन, विकास को गति देने की बनी रणनीति
सलूणी (चम्बा):
सलूणी खंड विकास समिति (BDC) के नवनिर्वाचित चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन के पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व स्थानीय लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह, सलूणी में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री डी.एस. ठाकुर ने की।
बैठक में पंचायत समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान क्षेत्र के समग्र विकास, पंचायती राज संस्थाओं को अधिक प्रभावी बनाने, विकास कार्यों में गति लाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा और रणनीति तैयार की गई।
विधायक डी.एस. ठाकुर ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, आपसी समन्वय बनाए रखने तथा क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से ही ग्रामीण क्षेत्रों का संतुलित और समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सकता है।
बैठक के उपरांत सभी जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता BDC चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन के पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।
— पहाड़ी न्यूज़
#Salooni #Chamba #BDCSalooni #BDCChairman #ViceChairman #OathCeremony #DSThakur #PanchayatSamiti #HimachalPradesh #Dalhousie #RuralDevelopment #PanchayatiRaj #Development #PahadiNews #HimachalNews #Churah #SalooniNews #BreakingNews #LocalNews #TrendingNews

सलूणी BDC चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के शपथ ग्रहण से स्थनीय विधायक डी.एस. ठाकुर की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं का महामंथन, विकास को गति देने की बनी रणनीति सलूणी (चम्बा): सलूणी खंड विकास समिति (BDC) के नवनिर्वाचित चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन के पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व स्थानीय लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह, सलूणी में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री डी.एस. ठाकुर ने की। बैठक में पंचायत समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान क्षेत्र के समग्र विकास, पंचायती राज संस्थाओं को अधिक प्रभावी बनाने, विकास कार्यों में गति लाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा और रणनीति तैयार की गई। विधायक डी.एस. ठाकुर ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, आपसी समन्वय बनाए रखने तथा क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से ही ग्रामीण क्षेत्रों का संतुलित और समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सकता है। बैठक के उपरांत सभी जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता BDC चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन के पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। — पहाड़ी न्यूज़ #Salooni #Chamba #BDCSalooni #BDCChairman #ViceChairman #OathCeremony #DSThakur #PanchayatSamiti #HimachalPradesh #Dalhousie #RuralDevelopment #PanchayatiRaj #Development #PahadiNews #HimachalNews #Churah #SalooniNews #BreakingNews #LocalNews #TrendingNews

Chamba, Chamba | Jul 13, 2026