पोलायकलां: पोलाय कलां के हिमालेश्वर धाम में 3 लाख की चोरी, 4 दिन बाद भी खुलासा नहीं होने पर आक्रोशित ग्रामीण पहुंचे चौकी
पोलायकलां स्थित के हिमालेश्वर धाम में 13-14 सितंबर की रात 3 लाख की चोरी हुई। चार दिन बाद भी खुलासा न होने पर शनिवार को दोपहर 3 बजे सैकड़ों ग्रामीणों ने पुलिस चौकी पहुंचकर 5 दिन में खुलासा करने की मांग की। विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने भी धाम पहुंचकर अधिकारियों को जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।