कुलपहाड़: बांदा डिपो की बस में मिले तंबाकू के छह बोरे, पनवाड़ी में जांच के बाद बिना बुकिंग और बिना दावेदार मिला सामान
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के बांदा डिपो की बस में चेकिंग के दौरान बिना बुकिंग के तंबाकू के छह बोरे मिलने से हड़कंप मच गया। बस राठ से बांदा की ओर जा रही थी। इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप, राठ रोड पनवाड़ी पर क्षेत्रीय चेकिंग दल ने बस को रोककर जांच की। चेकिंग के दौरान बस की नीचे वाली डिग्गी में तंबाकू के छह बोरे लदे मिले। बस संख्या यूपी 90 टी 5126 बताई गई।