सागर नगर: सिविल लाइन पुलिस ने गौवंश से भरा ट्रक पकड़ा, एक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई करने के बाद भी गौवंश की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गौवंश ले जाते हुए एक ट्रक को जब्त किया है। साथ ही पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। ट्रक से पुलिस ने कुल 48 गौवंश जब्त किए है, जिसमें से 4 मृत पाए गए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है ।