सागर नगर: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में विवाद के दौरान युवक को गोली मारी गई, मामला दर्ज
सिविल थाना क्षेत्र में किराए के कमरे का किराए के लेनदेन पर से हुए विवाद के दौरान मकान मालिक ने युवक को चिड़ीमार बंदूक से गोली मार दी। जो उसके जबड़े में लगी। जिसकी शिकायत घायल युवक ने थाना में की। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।