सागर नगर: शब-ए-बारात पर सागर में कब्रिस्तान में मांगी गई दुआ, मस्जिदों में हुई इबादत
सागर-रहमतों की रात यानी शब-ए-बरात का पर्व गुरुवार को मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुरखों की कब्रों पर जाकर दुआ की और अपने गुनाहों की माफी मांगी। ईदगाह, मस्जिद, कब्रिस्तान को रंग बिरंगी लाइट से रोशन किया गया।कब्रिस्तानों एवं दरगाहों पर जाकर तथा लोगों ने अपने पूर्वजों एवं परिजनों की कब्रों पर फातेहा पढ़ी। कब्रों पर फूल, इत्र चढ़ाकर अगरबत्ती जलाई।