सागर नगर: चंद्रा पार्क के सामने शिवसेना ने 'अश्लीलता' का पुतला फूंका, 'जहां मिलेंगे बिट्टू सोना तोड़ देंगे कोना-कोना' के लगाए नारे
सागर में शिवसेना ने शुक्रवार को वैलेंटाइन डे के विरोध में मकरोनिया से वाहन रैली निकाली और शहर के सभी पार्को, रेस्टोरेंटों पर पहरा दिया ताकि प्रेमी जोड़े अश्लीलता ना फैला पाए। शुक्रवार दोपहर 2:00 शिवसैनिक चंद्रा पार्क के सामने इकट्टा हुए जहां अश्लीलता का पुतला दहन किया। शिवसेना उपराज्य प्रमुख पप्पू तिवारी ने बताया कि वैलेंटाइन डे पश्चात संस्कृति है।