सागर नगर: दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में आयोजित शिविर में 290 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण किए गए वितरित, कलेक्टर रहे मौजूद
दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में शुक्रवार दोपहर 12:00 से शाम 4:00 तक शिविर का आयोजन किया। सागर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने कहा -दिव्यांगजन समाज का अविभाज्य अंग हैं उन्हें समाज की मूल धारा में लाना हम सभी का पहला कर्तव्य है। शिविर में दिव्यांगजनों को मोट्रेट ट्राईसाइकिल ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, कान की मशीन, बैसाखी सहित अन्य सामग्री वितरित की गई।