सागर नगर: सागर में रात 10 बजे के बाद डीजे नहीं बजेगा, सिटी मजिस्ट्रेट ने डीजे और बेंड संचालकों की बैठक ली
सागर में एमपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने वाली है जिसको लेकर जिला प्रशासन ने शुक्रवार दोपहर 3:00 कोतवाली थाने में डीजे और बेंड संचालकों की बैठक ली। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट जूही गर्ग ने कहा परीक्षा के मद्देनज़र डीजे संचालक समय सीमा में ही डीजे का संचालन करें। परीक्षाओ को देखते हुए रात 10:00 बजे के बाद डीजे और बेंड संचालन प्रतिबंधित किया गया है।