Bihar news : नेपाल के दशौता में संदिग्ध परिस्थिति में एक व्यक्ति की मौत, परिवार में मचा कोहराम। इंडो-नेपाल बॉर्डर से सटे नेपाल के दशौता में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान पश्चिमी चंपारण जिले के भंगहा थाना क्षेत्र के भंगहा सिसवा गांव निवासी 50 वर्षीय इंतेयाज अंसारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। पत्नी मेहरून नेशा, पुत्र मोहम्मद रईस और साहिल आलम का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार इंतेयाज अंसारी मानसिक रूप से विक्षिप्त थे। परिजनों ने बताया कि इंतेयाज अंसारी की मौत नेपाल के दशौता में संदिग्ध परिस्थिति में हुई। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर इसकी जानकारी परिजनों को दी गई। मौत के वास्तविक कारणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना के बाद नेपाल एपीएफ पुलिस मौके पर पहुंच कर मामलें कि जांच पड़ताल करने मे जुटी हुई। मौत की परिस्थितियों को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हैं। मामले की पूरी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।#Nepal #Dashauta #NepalNews #WestChamparan #BiharNews #SuspiciousDeath #BreakingNews #APFPolice #NepalAPF #BorderNews #IndoNepalBorder #CrimeNews #DeathNews #LatestNews #LocalNews #Bhanga #Inarwa #NewsUpdate