बेतिया में घर में रात तक कैश गिनने की सूचना पर पुलिस की पूछताछ, जांच में सीएसपी संचालक निकला व्यक्ति...
बेतिया नगर थाना क्षेत्र के सुप्रिया रोड में शनिवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर में कैश मशीन के जरिए देर रात तक रुपये गिने जाने की सूचना पर पुलिस की टीम पहुंच गई। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस के साथ क्विक एक्शन टीम और सदर डीएसपी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सुप्रिया रोड स्थित एक घर में देर रात तक कैश गिनने का काम चल रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घर में मौजूद व्यक्ति से पूछताछ शुरू की। पुलिस ने कैश के स्रोत और वहां चल रही गतिविधियों से संबंधित जानकारी हासिल किया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घर में मौजूद व्यक्ति सीएसपी संचालक है और बैंकिंग से जुड़े कार्य करता है। इसके बाद पुलिस ने उससे सीएसपी संचालन और लेनदेन से संबंधित कई दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा। पुलिस टीम ने मौके पर उपलब्ध दस्तावेजों और गतिविधियों के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। बेतिया सदर एक डीएसपी अजीत कुमार के मुताबिक कैश मशीन के जरिए देर रात तक रुपये गिने जाने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच के दौरान संबंधित सीएसपी संचालक पाया गया। सीएमएस और अन्य जगहों से ये कैश इकट्ठा कर उसे बैंक में जमा करते हैं। इनके पास कैश गिनने की 2 मशीनें है, साथ ही पुलिस जाँच कर रही है।
#champaran24news #viralreelschallenge #reelsviral #districtadministrationwestchamparan #viralvideochallenge #CMBihar
Bettiah, West Champaran | Sep 19, 2026