निम्बाहेड़ा: हिट वेव एवं भीषण गर्मी से निपटने की तैयारियों को लेकर निम्बाहेड़ा जिला चिकित्सालय की आरएमआरएस की बैठक आयोजित
राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी एवं स्वामी विवेकानन्द राजकीय जिला चिकित्सालय निम्बाहेड़ा के सलाहकार मण्डल की बैठक विधायक एवं पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी के मुख्य आतिथ्य एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं कमेटी सदस्यों द्वारा जिला चिकित्सालय के विकास एवं मरीजों के हित के लिये चर्चा की।