निम्बाहेड़ा: तस्करों को अफ़ीम उपलब्ध करवाने के मामले में फ़रार चल रहे एक इनामी अभियुक्त को निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने किया गिरफ़्तार
तीन साल पहले अल्टो कार से 15 किलो डोडाचूरा व 2 किलो अफिम की जब्ती के मामले में गिरफ्तार आरोपी को अफीम उपलब्ध कराने वाले फरार आरोपी को कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। एमपी के निवासी आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से पांच हजार रुपये के ईनाम के साथ टॉप 10 अपराधी में भी चयनित था। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने जानकारी दी है।