कोरांव: एसडीएम ठाकुर प्रसाद ने कोरांव तहसील क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था के लिए दिए निर्देश
उप जिलाधिकारी कोरांव ठाकुर प्रसाद मंगलवार को सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक विभिन्न गांवों एवं क्षेत्रों में जाकर मूर्ति विसर्जन घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ने नदी एवं तालाबों पर पहुंचकर विसर्जित करने वाले स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मूर्ति विसर्जित करने वालों लोगों से सावधानी पूर्वक मूर्तियां विसर्जित करने की अपील की।