सिरसागंज: ऑपरेशन मुस्कान के तहत नसीरपुर पुलिस ने बिना बताए घर से निकली नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तियाब कर परिजनों को सुपुर्द किया
ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना नसीरपुर पुलिस ने घर से बिना बताए निकली नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तियाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बेटी के सुरक्षित वापस मिलने पर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताया। पुलिस के अनुसार, रविवार को गश्त के दौरान पुलिस टीम को नाबालिग बालिका के संबंध में जानकारी मिली। तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे सकुशल खोज कर परिजनों को सौंप दिया गया।