नईसराय: महिला ने पति, जेठ-जेठानी पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई, 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
नई सराय थाना क्षेत्र के डूंगासरा गांव में सोमवार सुबह10 बजे एक महिला के पति, जेठ और जेठानी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है राधा बाई पत्नी राजेश अहिरवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि, उसके पति राजेश और जेठ जेठानी के साथ मुकेश उर्फ मुक्का, सुनील और मोनू अहिरवार ने मारपीट कर दी