गिधौर: गिद्धौर अस्पताल में खराब मिली सरकारी एंबुलेंस, धक्का देकर किया गया स्टार्ट, वीडियो आया सामने
Gidhaur, Jamui | Sep 28, 2026 दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर में स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर में मरीजों के लिए तैनात 102 नंबर की सरकारी एंबुलेंस खराब हो गई। मरीज को बैठाने के बाद एंबुलेंस स्टार्ट नहीं हुई, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने धक्का लगाकर उसे चालू किया। इसका वीडियो सोमवार 9 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।