उचकागांव: उचकागांव के मथौली खास पोखरा के पास पिकअप पर क्रूरता से लदे पाँच बैल बरामद, तीन गिरफ्तार
उचकागांव थाना क्षेत्र के मथौली खास पोखरा के समीप पुलिस ने गस्ती के दौरान एक पिकअप पर क्रूरता से लाद कर तस्करी के लिए ले जा रहे पांच बैल बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि थाने की पुलिस गस्ती में निकली हुई थी। जैसे ही वे मथौली खास पोखरा के समीप पहुंची। इसी दौरान सांखे बाजार की तरफ से बिना नंबर प्लेट की एक पिकअप आते दिखाई दी। जिससे पशु बरामद किया गया।