उचकागांव: उचकागांव थाना क्षेत्र के बालाहाता गांव में बकरी चराने गई महिला को पीटा गया
उचकागांव थाना क्षेत्र के बालाहाता वृत्ति टोला में बकरी चराने गई 60 वर्षीय महिला लीलावती देवी की गांव की दो महिलाओं ने लाठी डंडे और हसुआ से हमला कर घायल कर दिया। बीच बचाव में आई गांव के इदन मियां की पत्नी की भी जमकर पिटाई की गई। दोनों घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचकागांव में कराया गया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जाँच कर रही है।