उचकागांव: उचकागांव के दहीभाता में दुकानदार से लूटपाट में शामिल तीन आरोपित गिरफ्तार, हथुआ SDPO ने दी जानकारी
उचकागांव के दहीभाता पंचमुखी मोड पर स्थित किराना दुकानदार से हुई लूट मामले में शामिल आरोपितों को घटना के 36 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के दहीभाता पंचमुखी मोड पर स्थित किराना दुकानदार राजू लाल सिंह से पांच हजार रुपये नगद और मोबाइल लूट कांड मामले में फरार चल रहे आरोपित घर है।