उचकागांव: उचकागांव कृषि फार्म के पास से 96 बोतल शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
उचकागांव थाना क्षेत्र के उचकागांव कृषि फार्म स्थित पोखरा के समीप पुलिस ने गस्ती के क्रम में बाइक पर शराब लादकर ले जा रहे 96 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपितU को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक आरोपित मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान थाना क्षेत्र के बंकीखाल गांव के अशोक सिंह वहीं फरार की पहचान थाना क्षेत्र के इटवा गांव के रंजन यादव है।