उचकागांव: उचकागांव के सांखे बाजार में एक निजी स्कूल में चोरों ने चारदीवारी तोड़कर इलेक्ट्रॉनिक सामान चुराया
उचकागांव थाना क्षेत्र के सांखे बाजार स्थित निजी विद्यालय ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल की चार दिवारी तोड़कर विद्यालय में लगाए गए स्टेबलाइजर, तार और बल्ब की चोरी कर ली गई। थानाध्यक्ष ने बुधबार की शाम 4 बजे बताया कि मामले में विद्यालय के प्रबंधक आलोक कुमार सिंह के आवेदन पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।