उचकागांव: उचकागांव के सांखे खास में पुवाल में छिपाकर 51 बोतल शराब बरामद
उचकागांव थाना क्षेत्र के सांखे खास गांव स्थित पोखरे किनारे रखे पुवाल के समीप छापेमारी कर पुलिस ने पुवाल में रखा 51 बोतल देसी शराब बरामद कर लिया। इस दौरान आरोपित मौके से फरार हो गया। मामले में थानाध्यक्ष ने मंगलवार की शाम 4:20 में बताया कि थाना क्षेत्र के सांखे खास गांव के छोटेलाल मांझी के विरुद्ध प्राथमिकी कर पुलिस मामले में जांच कर रही है।