बड़वानी: कलेक्टर का सोशल मीडिया अकाउंट व्हाट्सएप्प हुआ हैक, लोगों को सावधान रहने की दी जा रही है जानकारी
बड़वानी कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह का सोशल मीडिया व्हाट्सएप्प एकाउंट हैक हो गया है। जिसके कारण अज्ञात हैकर्स द्वारा उनके सोशल मीडिया एकाउंट के माध्यम से लोगों से रूपयों की मांग कि जा रही है। दरअसल सोमवार दोपहर 3 बजे के दरमियान सामाजिक संगठन से जुड़े एक व्यक्ति के पास मैसेज आया। वहीं जनसंपर्क विभाग की ओर से भी लोगों को सावधान रहने की बात कही जा रही है।