Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
image
image
image

स्वामी अमूर्तानंद शासकीय महाविद्यालय अंजड में युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन बड़वानी 28 जुलाई 2026/ स्वामी अमूर्तानंद शासकीय महाविद्यालय अंजड में आज युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन किया गया। यह आयोजन बड़वानी की कलेक्टर श्रीमती जयती सिंह के मार्गदर्शन तथा जिला रोजगार अधिकारी श्री टी. एस. डुडवे के सानिध्य में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में संपन्न हुआ। रोजगार मेले में बड़वानी, खरगोन एवं धार जिलों की अनेक प्रतिष्ठित कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए, जहाँ विद्यार्थियों को रोजगार के विविध अवसरों की जानकारी प्रदान की गई तथा योग्य अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन भी किया गया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक मेले में भाग लेकर विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से संवाद किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कलेक्टर श्रीमती जयंति सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए रोजगार मेलों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को उद्योग जगत से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को सही मंच प्रदान करने तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी दक्षताओं का सतत विकास करने तथा उपलब्ध अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उमेश काकेश्वर ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए अधिक से अधिक रोजगार प्राप्त करने के लिए कौशल विकास, व्यक्तित्व निर्माण एवं सतत प्रयास की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं रोजगारोन्मुखी गतिविधियों के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। इस मेले में क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड, इंदौर शाखा, बड़वानी, भारतीय जीवन बीमा निगम, बड़वानी, एमीटेक्स इंजीनियरिंग सर्विसेज, जुलवानिया, मैकाल सुता शुगर मिल प्राइवेट लिमिटेड, इथेनॉल डिवीजन, घटवा , प्रतिभा सिंटेक्स, लिमिटेड, पीथमपुर, धार, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन, इंदौर, एस. बी. आई. लाइफ इंश्योरेंस, बड़वानी आदि प्रतिष्ठित कंपनियों ने शामिल होकर आवेदकों का चयन किया गया। इस रोजगार मेले में कुल 136 आवेदकों द्वारा पंजीयन करवाते हुए मेले में सहभागिता की। इसमें से कुल 62 आवेदकों का विभिन्न कंपनियों में साक्षात्कार पश्चात प्रारंभिक रूप से चयन की कार्यवाही की गई है, जोकि स्वामी अमूर्तानंद शासकीय महाविद्यालय अंजड के लिए बहुत ही गौरव की बात है। कार्यक्रम में सेडमैप के जिला समन्वयक श्री अरविन्द चौहान व प्रोफेसर डॉ सुरेश काग ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. डी. आर. यादव द्वारा किया गया। अंत में प्रो. बबलू जमरे एवं प्रो. लोकेश वास्केल ने उपस्थित अतिथियों, कंपनियों के प्रतिनिधियों, प्राध्यापकों तथा विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। रोजगार मेले के सफल आयोजन ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया तथा उन्हें रोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुई। #JansamparkMP #Badwani

11 views | Barwani, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026

MORE NEWS

कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के निर्देशानुसार सिविल डिफेंस के 7 दिवसीय प्रशिक्षण के चौथे दिन पीजी कॉलेज बड़वानी में प्रशिक्षणार्थियों को एसडीईआरएफ टीम द्वारा आपदा राहत एवं बचाव उपकरणों की जानकारी दी गई। साथ ही फायर टीम बड़वानी ने आग बुझाने का व्यावहारिक प्रदर्शन कर प्रशिक्षणार्थियों को आवश्यक तकनीकों से अवगत कराया।

#JansamparkMP
#Badwani

कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के निर्देशानुसार सिविल डिफेंस के 7 दिवसीय प्रशिक्षण के चौथे दिन पीजी कॉलेज बड़वानी में प्रशिक्षणार्थियों को एसडीईआरएफ टीम द्वारा आपदा राहत एवं बचाव उपकरणों की जानकारी दी गई। साथ ही फायर टीम बड़वानी ने आग बुझाने का व्यावहारिक प्रदर्शन कर प्रशिक्षणार्थियों को आवश्यक तकनीकों से अवगत कराया। #JansamparkMP #Badwani

Barwani, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026

इनरव्हील क्लब बड़वानी (डिस्ट्रिक्ट 304) का शपथग्रहण समारोह कृष्णाभोग में संपन्न हुआ। फाउंडर प्रेसिडेंट संगीता लोह ने नई अध्यक्षा विजयलक्ष्मी यादव, उपाध्यक्ष संगीता जोशी, सचिव रविंद्र कौर वाधवा, सह सचिव ज्योति मकवाना, कोषाध्यक्ष कविता अग्रवाल, आईएसओ अभिलाषा सोनी और एडिटर चंदा औचानी को पद की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में शकुंतला राठौड़, रेखा जोशी, प्रिया सोनी, दमयंती सराफ, सरला कानूनगो, रुचिका सिसोदिया मौजूद रहीं। संचालन रमिला खरते ने किया। ऐसी ही खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #BarwaniNews #InnerWheelClub #BarwaniUpdates #SocialService

इनरव्हील क्लब बड़वानी (डिस्ट्रिक्ट 304) का शपथग्रहण समारोह कृष्णाभोग में संपन्न हुआ। फाउंडर प्रेसिडेंट संगीता लोह ने नई अध्यक्षा विजयलक्ष्मी यादव, उपाध्यक्ष संगीता जोशी, सचिव रविंद्र कौर वाधवा, सह सचिव ज्योति मकवाना, कोषाध्यक्ष कविता अग्रवाल, आईएसओ अभिलाषा सोनी और एडिटर चंदा औचानी को पद की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में शकुंतला राठौड़, रेखा जोशी, प्रिया सोनी, दमयंती सराफ, सरला कानूनगो, रुचिका सिसोदिया मौजूद रहीं। संचालन रमिला खरते ने किया। ऐसी ही खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #BarwaniNews #InnerWheelClub #BarwaniUpdates #SocialService

Barwani, Barwani | Jul 28, 2026

मुंबई में एआईजे (AIJ) की 12वीं राष्ट्रीय वार्षिक महासभा का कड़क और ऐतिहासिक आयोजन! देश के 22 राज्यों से आए सैकड़ों राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों की मौजूदगी में पत्रकारों के हक, सम्मान और सुरक्षा पर बना दूरगामी रोडमैप 🚨

​राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन ने पत्रकारों के स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए 34 अनुबंधों की घोषणा की, जिसमें बड़वानी का संजीवनी अस्पताल भी शामिल है ✨ इस दौरान उत्कृष्ट पत्रकारों को 'एआईजे राष्ट्र शिरोमणि सम्मान' से नवाजा गया। अंचल और देश की हर कड़क खबर के लिए बने रहें हमारे साथ! ⚖️🤝

#NimadDastakNews #AIJIndia #JournalistUnity #MumbaiAGM #MediaNews

मुंबई में एआईजे (AIJ) की 12वीं राष्ट्रीय वार्षिक महासभा का कड़क और ऐतिहासिक आयोजन! देश के 22 राज्यों से आए सैकड़ों राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों की मौजूदगी में पत्रकारों के हक, सम्मान और सुरक्षा पर बना दूरगामी रोडमैप 🚨 ​राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन ने पत्रकारों के स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए 34 अनुबंधों की घोषणा की, जिसमें बड़वानी का संजीवनी अस्पताल भी शामिल है ✨ इस दौरान उत्कृष्ट पत्रकारों को 'एआईजे राष्ट्र शिरोमणि सम्मान' से नवाजा गया। अंचल और देश की हर कड़क खबर के लिए बने रहें हमारे साथ! ⚖️🤝 #NimadDastakNews #AIJIndia #JournalistUnity #MumbaiAGM #MediaNews

Barwani, Barwani | Jul 28, 2026

गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर बड़वानी जिले में चलाया जा रहा हस्ताक्षर अभियान का द्वितीय चरण सम्पन्न हुआ। 6 महीनों में 5 लाख से अधिक लोगों के समर्थन के बाद जिला प्रभारी लखन विश्वकर्मा व शैलेन्द्र महाजन के नेतृत्व में गौ सेवकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन व हस्ताक्षरों की पेन ड्राइव सौंपी। गौ सेवकों और गायत्री परिवार ने देश में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और सड़कों पर गौ माताओं की सुरक्षा के लिए कठोर कानून बनाने की मांग की है। ऐसी ही कड़क खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . .

 #NimadDastakNews #BarwaniNews #GouSeva #GouMataRashtramata #BarwaniUpdates

गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर बड़वानी जिले में चलाया जा रहा हस्ताक्षर अभियान का द्वितीय चरण सम्पन्न हुआ। 6 महीनों में 5 लाख से अधिक लोगों के समर्थन के बाद जिला प्रभारी लखन विश्वकर्मा व शैलेन्द्र महाजन के नेतृत्व में गौ सेवकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन व हस्ताक्षरों की पेन ड्राइव सौंपी। गौ सेवकों और गायत्री परिवार ने देश में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और सड़कों पर गौ माताओं की सुरक्षा के लिए कठोर कानून बनाने की मांग की है। ऐसी ही कड़क खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #BarwaniNews #GouSeva #GouMataRashtramata #BarwaniUpdates

Barwani, Barwani | Jul 28, 2026

सेंधवा शहर पुलिस ने फर्जी आधार और वोटर आईडी के आधार पर ₹2.48 लाख की लोन धोखाधड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई की है। एसपी पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन व थाना प्रभारी दिनेश सिंह कुशवाह के नेतृत्व में अन्नपूर्णा फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक दिनेश वकावले व फील्ड ऑफिसर आकाश खातवे को बिना भौतिक सत्यापन लोन पास करने और संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। मामले में मुख्य तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। ऐसी ही कड़क खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #SendhwaNews #BarwaniNews #SendhwaPolice #BarwaniPolice

सेंधवा शहर पुलिस ने फर्जी आधार और वोटर आईडी के आधार पर ₹2.48 लाख की लोन धोखाधड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई की है। एसपी पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन व थाना प्रभारी दिनेश सिंह कुशवाह के नेतृत्व में अन्नपूर्णा फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक दिनेश वकावले व फील्ड ऑफिसर आकाश खातवे को बिना भौतिक सत्यापन लोन पास करने और संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। मामले में मुख्य तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। ऐसी ही कड़क खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #SendhwaNews #BarwaniNews #SendhwaPolice #BarwaniPolice

Barwani, Barwani | Jul 28, 2026