मिर्च फसल में एकीकृत पोषक तत्व, कीट प्रबंधन
बड़वानी 28 जुलाई 2026/ मिर्च फसल में एकीकृत पोषक तत्व, कीट प्रबंधन की जानकारी हेतु जिले के कृषकों को उद्यानिकी विभाग द्वारा जागरूक किया जा रहा है। इस हेतु ग्राम आमझिरी विकासखण्ड पानसेमल, ग्राम जोड़ाई विकासखण्ड राजपुर, ग्राम सेमली विकासखण्ड पाटी में मिर्च फसल में एकीकृत पोषक तत्वन, कीट प्रबंधन, जैविक/प्राकृतिक खेती एवं मार्केटिंग आदि विषय पर प्रशिक्षण दिया गया।
मिर्च में जैविक खेती के संबंध में बताया कि मिर्च फसल के बीच में बारामासी, अम्बाड़ी के पौधें लगाने से सफेद मक्खी का काफी हद तक नियंत्रण किया जा सकता है। साथ ही अन्य जैविक उत्पाद के साथ ही यांत्रिक, रासायनिक विधियों से मिर्च फसल में वायरस एवं एफिड, जैसिड, सफेद मक्खी, हरा मच्छर, माहो आदि के प्रकोप से नियंत्रण हेतु जानकारी दी गई। मिर्च की उन्नत खेती के बारे में एवं वायरस प्रतिरोधी किस्मो के रोपण, नर्सरी में सीडलींग पर वायरस की रोकथाम के उपाय आदि अपनाने की सलाह दी गई। निर्यात हेतु जैविक मिर्च के उत्पादन कैसे किया जाए एवं जैविक मिर्च उत्पादन हेतु जैविक कीटनाशकों के बारे में तथा जैविक मिर्च की मूल्य संबंधी जानकारी दी गई। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्राम के कृषक एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
#JansamparkMP
#Badwani