Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image
image

नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज ............................ जिले के 16,700 ड्राइंग शीट्स पर चित्रकला एवं स्लोगन लेखन के माध्यम से दिया गया नशामुक्ति का संदेश ....................... बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम ने पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया ................... बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति ने बड़वानी पुलिस की नशामुक्ति मुहिम को दिलाई वैश्विक पहचान बड़वानी 28 जुलाई 2026/मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेशभर में संचालित नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक ’श्री पद्मविलोचन शुक्ल’ के निर्देशन में बड़वानी पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से नशामुक्ति विषय पर चित्रकला एवं स्लोगन लेखन गतिविधियों का व्यापक आयोजन किया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों द्वारा 16,700 ड्राइंग शीट्स पर नशामुक्ति विषयक चित्र एवं स्लोगन तैयार कर जन-जन तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाया गया। इस अभिनव एवं रचनात्मक पहल के फलस्वरूप बड़वानी पुलिस का नाम ’वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज हुआ, जो जिले, निमाड़ अंचल एवं मध्य प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए चित्रकला एवं स्लोगन लेखन जैसी रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बनाना था। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी सृजनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से जन-जन तक नशामुक्ति का प्रभावी संदेश पहुंचाया। बड़वानी पुलिस की इस अभिनव पहल ने जनसहभागिता आधारित सामाजिक जागरूकता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया, जिसके परिणामस्वरूप इस अभियान को वैश्विक स्तर पर पहचान प्राप्त हुई। बावनगजा में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक ’श्री पद्मविलोचन शुक्ल’ को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम ने बड़वानी पुलिस द्वारा संचालित इस अभिनव जनजागरूकता अभियान की सराहना करते हुए इसे सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में एक अनुकरणीय एवं प्रेरणादायी पहल बताया। इस अवसर पर ’श्री राजेश शुक्ला’ ने कहा कि बड़वानी पुलिस द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम जिले का अभूतपूर्व आयोजन है, जिसकी जितनी सराहना की जाए उतनी कम है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों को नशे से दूर रहने का संदेश केवल भाषणों के माध्यम से नहीं दिया गया, बल्कि चित्रकला एवं स्लोगन लेखन जैसी रचनात्मक गतिविधियों से अभियान का सक्रिय सहभागी बनाया गया। इससे बच्चे नशे के दुष्प्रभावों से परिचित हुए और समाज में नशामुक्ति का प्रभावी संदेश प्रसारित हुआ। उन्होंने कहा कि इस अभिनव पहल का ’वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज होना पूरे बड़वानी जिले, निमाड़ अंचल एवं मध्य प्रदेश के लिए गौरव की बात है। पुलिस अधीक्षक ’श्री पद्मविलोचन शुक्ल’ ने बताया कि ’नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के अंतर्गत बड़वानी पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों से लगभग ’16,700 ड्राइंग शीट्स’ पर नशामुक्ति विषयक चित्र एवं स्लोगन तैयार कराए गए। इस अभियान में बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से नशामुक्ति का प्रभावी संदेश दिया। उन्होंने वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि टीम द्वारा बड़वानी पुलिस की इस पहल को मान्यता प्रदान करते हुए मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर जिले को गौरवान्वित किया गया है। ’वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन’ के चार्टर्ड ऑफिसर ’श्री राजीव श्रीवास्तव’ ने कहा कि नशे से दूरी 2.0 अभियान के तहत किए जा रहे प्रयासों से समाज में निरंतर जनजागरूकता बढ़ रही है तथा लोगों की सहभागिता भी लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अभियान का दायरा और प्रभाव दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। बड़वानी पुलिस द्वारा संचालित इस अभिनव जनजागरूकता अभियान को देखते हुए इसे वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। उन्होंने बड़वानी पुलिस को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी एवं नवाचारपूर्ण अभियान निरंतर संचालित करते रहने की अपेक्षा व्यक्त की। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर, डीएसपी महिला सुरक्षा/एसडीओपी बड़वानी श्री महेश सुनैया, एसडीओपी सेंधवा श्री अजय वाघमारे, डीएसपी श्री चेतनसिंह बघेल, रक्षित निरीक्षक उषा सिसोदिया यातायात प्रभारी श्रीमती रजनी भार्गव सूबेदार अलका वास्केल थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्री बलजीतसिंह बिसेन, थाना प्रभारी सेंधवा ग्रामीण ओमप्रकाश चांगोड थाना प्रभारी अंजड़ आर आर चौहान थाना प्रभारी पलसूद विक्रम बामनिया थाना प्रभारी वरला नारायण रावल थाना प्रभारी सिलावद निरीक्षक श्री रामकृष्ण लोहवंशी, थाना प्रभारी पाटी रामदास यादव सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी व जिन बच्चों द्वारा नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान में भाग लिया है उन्हें पुरस्कार भी किया गया स्कूली छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे। #JansamparkMP #Badwani @topfans

7 views | Barwani, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026

MORE NEWS

निवाली नगर में मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने से अस्पतालों में मरीजों की संख्या में 5 गुना इजाफा हुआ है। शासकीय व निजी अस्पतालों में उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। मामले में सीबीएमओ डॉ. मुकेश दांगी ने बताया कि अस्पताल में दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और डॉक्टरों की टीम पूरी मुस्तैदी से इलाज कर रही है। उन्होंने आमजन से बासी खाने से बचने और पानी उबालकर पीने की अपील की है। रिपोर्ट विरेंद्र कुमावत। ऐसी ही खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। 

. . #NimadDastakNews #NiwaliNews #BarwaniNews #HealthAlert #NiwaliUpdates

निवाली नगर में मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने से अस्पतालों में मरीजों की संख्या में 5 गुना इजाफा हुआ है। शासकीय व निजी अस्पतालों में उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। मामले में सीबीएमओ डॉ. मुकेश दांगी ने बताया कि अस्पताल में दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और डॉक्टरों की टीम पूरी मुस्तैदी से इलाज कर रही है। उन्होंने आमजन से बासी खाने से बचने और पानी उबालकर पीने की अपील की है। रिपोर्ट विरेंद्र कुमावत। ऐसी ही खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #NiwaliNews #BarwaniNews #HealthAlert #NiwaliUpdates

Barwani, Barwani | Jul 28, 2026

कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के निर्देशानुसार सिविल डिफेंस के 7 दिवसीय प्रशिक्षण के चौथे दिन पीजी कॉलेज बड़वानी में प्रशिक्षणार्थियों को एसडीईआरएफ टीम द्वारा आपदा राहत एवं बचाव उपकरणों की जानकारी दी गई। साथ ही फायर टीम बड़वानी ने आग बुझाने का व्यावहारिक प्रदर्शन कर प्रशिक्षणार्थियों को आवश्यक तकनीकों से अवगत कराया।

#JansamparkMP
#Badwani

कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के निर्देशानुसार सिविल डिफेंस के 7 दिवसीय प्रशिक्षण के चौथे दिन पीजी कॉलेज बड़वानी में प्रशिक्षणार्थियों को एसडीईआरएफ टीम द्वारा आपदा राहत एवं बचाव उपकरणों की जानकारी दी गई। साथ ही फायर टीम बड़वानी ने आग बुझाने का व्यावहारिक प्रदर्शन कर प्रशिक्षणार्थियों को आवश्यक तकनीकों से अवगत कराया। #JansamparkMP #Badwani

Barwani, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026

इनरव्हील क्लब बड़वानी (डिस्ट्रिक्ट 304) का शपथग्रहण समारोह कृष्णाभोग में संपन्न हुआ। फाउंडर प्रेसिडेंट संगीता लोह ने नई अध्यक्षा विजयलक्ष्मी यादव, उपाध्यक्ष संगीता जोशी, सचिव रविंद्र कौर वाधवा, सह सचिव ज्योति मकवाना, कोषाध्यक्ष कविता अग्रवाल, आईएसओ अभिलाषा सोनी और एडिटर चंदा औचानी को पद की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में शकुंतला राठौड़, रेखा जोशी, प्रिया सोनी, दमयंती सराफ, सरला कानूनगो, रुचिका सिसोदिया मौजूद रहीं। संचालन रमिला खरते ने किया। ऐसी ही खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #BarwaniNews #InnerWheelClub #BarwaniUpdates #SocialService

इनरव्हील क्लब बड़वानी (डिस्ट्रिक्ट 304) का शपथग्रहण समारोह कृष्णाभोग में संपन्न हुआ। फाउंडर प्रेसिडेंट संगीता लोह ने नई अध्यक्षा विजयलक्ष्मी यादव, उपाध्यक्ष संगीता जोशी, सचिव रविंद्र कौर वाधवा, सह सचिव ज्योति मकवाना, कोषाध्यक्ष कविता अग्रवाल, आईएसओ अभिलाषा सोनी और एडिटर चंदा औचानी को पद की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में शकुंतला राठौड़, रेखा जोशी, प्रिया सोनी, दमयंती सराफ, सरला कानूनगो, रुचिका सिसोदिया मौजूद रहीं। संचालन रमिला खरते ने किया। ऐसी ही खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #BarwaniNews #InnerWheelClub #BarwaniUpdates #SocialService

Barwani, Barwani | Jul 28, 2026

मुंबई में एआईजे (AIJ) की 12वीं राष्ट्रीय वार्षिक महासभा का कड़क और ऐतिहासिक आयोजन! देश के 22 राज्यों से आए सैकड़ों राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों की मौजूदगी में पत्रकारों के हक, सम्मान और सुरक्षा पर बना दूरगामी रोडमैप 🚨

​राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन ने पत्रकारों के स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए 34 अनुबंधों की घोषणा की, जिसमें बड़वानी का संजीवनी अस्पताल भी शामिल है ✨ इस दौरान उत्कृष्ट पत्रकारों को 'एआईजे राष्ट्र शिरोमणि सम्मान' से नवाजा गया। अंचल और देश की हर कड़क खबर के लिए बने रहें हमारे साथ! ⚖️🤝

#NimadDastakNews #AIJIndia #JournalistUnity #MumbaiAGM #MediaNews

मुंबई में एआईजे (AIJ) की 12वीं राष्ट्रीय वार्षिक महासभा का कड़क और ऐतिहासिक आयोजन! देश के 22 राज्यों से आए सैकड़ों राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों की मौजूदगी में पत्रकारों के हक, सम्मान और सुरक्षा पर बना दूरगामी रोडमैप 🚨 ​राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन ने पत्रकारों के स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए 34 अनुबंधों की घोषणा की, जिसमें बड़वानी का संजीवनी अस्पताल भी शामिल है ✨ इस दौरान उत्कृष्ट पत्रकारों को 'एआईजे राष्ट्र शिरोमणि सम्मान' से नवाजा गया। अंचल और देश की हर कड़क खबर के लिए बने रहें हमारे साथ! ⚖️🤝 #NimadDastakNews #AIJIndia #JournalistUnity #MumbaiAGM #MediaNews

Barwani, Barwani | Jul 28, 2026

गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर बड़वानी जिले में चलाया जा रहा हस्ताक्षर अभियान का द्वितीय चरण सम्पन्न हुआ। 6 महीनों में 5 लाख से अधिक लोगों के समर्थन के बाद जिला प्रभारी लखन विश्वकर्मा व शैलेन्द्र महाजन के नेतृत्व में गौ सेवकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन व हस्ताक्षरों की पेन ड्राइव सौंपी। गौ सेवकों और गायत्री परिवार ने देश में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और सड़कों पर गौ माताओं की सुरक्षा के लिए कठोर कानून बनाने की मांग की है। ऐसी ही कड़क खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . .

 #NimadDastakNews #BarwaniNews #GouSeva #GouMataRashtramata #BarwaniUpdates

गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर बड़वानी जिले में चलाया जा रहा हस्ताक्षर अभियान का द्वितीय चरण सम्पन्न हुआ। 6 महीनों में 5 लाख से अधिक लोगों के समर्थन के बाद जिला प्रभारी लखन विश्वकर्मा व शैलेन्द्र महाजन के नेतृत्व में गौ सेवकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन व हस्ताक्षरों की पेन ड्राइव सौंपी। गौ सेवकों और गायत्री परिवार ने देश में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और सड़कों पर गौ माताओं की सुरक्षा के लिए कठोर कानून बनाने की मांग की है। ऐसी ही कड़क खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #BarwaniNews #GouSeva #GouMataRashtramata #BarwaniUpdates

Barwani, Barwani | Jul 28, 2026