जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 68 आवेदकों की समस्याएं
बड़वानी 28 जुलाई 2026/प्रति मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय बडवानी में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 68 आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना एवं प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं का निराकरण समय सीमा में और प्रभावी ढंग करने के निर्देश दिए ताकि आम जनता को अपने शिकायत एवं समस्या का निराकरण प्राप्त हो सके।
जनसुनवाई के पश्चात् ही स्वीकृत हुई विधवा पेंशन
जनसुनवाई में ग्राम निहाली निवासी श्रीमति मंजूबाई पति स्व. मांगीलाल किराड़े ने आवेदन देकर बताया कि उनके पति की मृत्यु जनवरी 2026 को हो गई है। पति की मृत्यु के 7 माह पश्चात् भी उन्हे विधवा पेंशन पंचायत द्वारा स्वीकृत नही की गई है। इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने आवेदन में कार्यवाही हेतु सामाजिक न्याय विभाग को निर्देशित किया। सामाजिक न्याय विभाग ने आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जनसुनवाई के पश्चात् मंजूबाई की विधवा पेंशन स्वीकृत कर दी।
प्रधानमत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण की स्वीकृति दिलवाई जाये
जनसुनवाई में ग्रामीणो ने सामुहिक रूप से आवेदन देकर बताया कि जनपद पंचायत उमेदड़ा से ग्राम रातड़ियामाल तक लगभग 6 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाना अतिआवश्यक है। उक्त सड़क जीर्ण-शीर्ष होने से ग्रामवासियो को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। सड़क खराब होने से एम्बुलेंस, पुलिस, जननी एक्सप्रेस आदि वाहन ग्राम तक नहीं पहुंच पा रहे है। ग्रामीणों को निजी संसाधनो से खराब सड़क से बीमार हुये व्यक्तियो को लाना-ले जाना पड़ता है। जिससे विलम्ब होने पर जान का खतरा भी बना रहता है। अतः ग्रामीणो की समस्या को दृष्टिगत रखते हुये प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण की स्वीकृति दिलवाई जाये । इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने उक्त आवेदन को एमपीआरआरसीए को भेजकर निराकरण करने हेतु निर्देशित किया ।
समग्र आईडी में बच्चो के नाम जुडवाये जाये
जनसुनवाई में ग्राम छोटा बड़दा निवासी श्री कैलाश पिता दशरथ सस्तिया ने आवेदन देकर बताया कि उनकी दो पुत्रिया आयुसी व सायरा है। उनकी पत्नी की समग्र आईडी में दो पुत्रियों का नाम जुड़ा नहीं होने से स्कूल में भर्ती नहीं कर पा रहे है। अतः कुमारी आयुसी व सायरा का नाम पत्नी श्रीमती रखाबाई की समग्र आईडी में नाम जुड़वाने के निर्देश दिये जाये, जिससे पुत्रियो को स्कूल में भर्ती किया जा सके । इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमति जयति सिंह ने आवेदन में जनपद पंचायत बड़वानी में भेजकर निराकरण करने के निर्देश दिये ।
समग्र आईडी चालु करवाई जाये
जनसुनवाई में ग्राम बगुद निवासी श्रीमती ललिता पति श्री गणेश कुमावत ने आवेदन देकर बताया कि मेरे ग्राम बगुद में मेरे नाम से परिवार आईडी बनी हुई है किसी कारण से परिवार आईडी बंद हो जाने के कारण मेरी राशन पर्ची, आयुष्मान कार्ड भी नहीं बन पा रहा है। अतः मेरी परिवार आईडी को पुनः चालु करवाया जाये । इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने उक्त आवेदन को जनपद पंचायत बड़वानी एवं ई-गवर्नेंस को निराकरण करने के निर्देश दिये ।
#JansamparkMP
#Badwani
1 views | Barwani, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026