दादरी: कमिश्नर के निर्देश पर जनपद में लागू की गई बीएनएस धारा 163, आगामी 26 नवंबर 2024 रात्रि 12:00 बजे तक रहेगी प्रभावी
गौतम बुद्ध नगर की कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर जनपद में आयोजित होने वाली आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं व किसानों द्वारा की जाने वाली महापंचायत के मद्देनजर बीएनएस धारा 163 लागू की गई है। एडीसीपी हिरदेश कठेरिया ने बताया है कि जनपद में आगामी 26 नवंबर 2024 रात्रि 12:00 बजे तक बीएनएस धारा 163 लागू रहेगी तथा उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।