दादरी: सेक्टर-70 में संयुक्त किसान मोर्चा की पंचायत, ग्रामीणों से आगामी महापंचायत में शामिल होने की अपील
नोएडा के सेक्टर-70 में शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में पंचायत का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न किसान संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारी मौके पर मुख्य रूप से मौजूद रहे। पंचायत में वरिष्ठ पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से आगामी 25 नवंबर को विभिन्न मांगों को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की विरोध में होने जा रही महापंचायत में शामिल होने की अपील की है।